👉 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक समस्त जनकल्याणकारी विभागों द्वारा शिविरों, चौपालों, नुक्कड़ नाटकों सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर योजनाओं का किया गया प्रचार प्रचार, लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित।
संत कबीर नगर। शासन की मंशा के अनुसार विगत एक माह से चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी “सेवा संकल्प अभियान” का आज विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरसी हाल में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के पुरुष/महिला लाभार्थियों की उपस्थिति में समापन समारोह का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनांक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना और उन्हें जागरूक करना था। जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से चलाए गए इस अभियान के माध्यम से योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर उपस्थित जिला समन्वयक पंचायती राज प्रदीप त्रिपाठी, ग्राम पंचायत प्रशासक व संभ्रांत नागरिक गणों द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्राम्य विकास और महिला कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों ने मिलकर जमीनी स्तर पर काम किया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों, चौपालों और डिजिटल माध्यमों से केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सीधे लाभार्थियों तक पहुँचाई गई।
सेवा संकल्प अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जगह-जगह विशेष शिविरों का आयोजन किया गया, जहाँ नागरिकों के नए आवेदन स्वीकार किए गए और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
समापन समारोह के अवसर पर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया और संकल्प लिया गया कि विकास और लोक-कल्याण की यह प्रक्रिया अभियान समाप्त होने के बाद भी निरंतर जारी रहेगी।
सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पंजीकृत कलाकार महेश मौर्य एंड पार्टी कलाकारों द्वारा लोकगीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक पंचायती राज प्रदीप त्रिपाठी, ग्राम पंचायत प्रशासकगण सहित विभिन्न योजनाओं के पुरुष/महिला लाभार्थीगण एवं संभ्रांत नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।


