लखनऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रत्याशी घोषित किए गए डॉ. संजयन त्रिपाठी का शनिवार को सपा मुख्यालय में स्वागत किया गया। डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया।
ड्रीम स्टेप्स एजुकेशन कंपनी के मुखिया अजय त्रिपाठी ने सपा मुख्यालय पहुंचकर डॉ. संजयन त्रिपाठी से मुलाकात की और उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने तथा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने आगामी चुनाव के लिए डॉ. संजयन त्रिपाठी को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान दोनों के बीच शिक्षा और शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। डॉ. संजयन त्रिपाठी के प्रत्याशी घोषित होने के बाद गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।


