•भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत, देर रात तक खुले रहे प्रतिष्ठान; अप्सरा पैलेस में हुआ सहभोज
विजय नागपाल |
मथुरा। कान्हा की नगरी मथुरा सोमवार शाम महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गूंज उठी। ‘महाराजा अग्रसेन की जय’ और ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, अग्रसेन तेरा नाम रहेगा’ के नारों के बीच श्री अग्रसेन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्री अग्रवाल सभा (रजि.) की ओर से आयोजित अष्टदिवसीय अग्रसेन महोत्सव के पांचवें दिन भरतपुर गेट स्थित चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। विभिन्न बैंड-बाजों की धुन और आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा ने नगर का माहौल भक्तिमय बना दिया।

मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल घी वाले और प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का ने बताया कि शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के स्वरूप में श्री गोवर्धन दास नीनू मुकुट वाले विराजमान थे। मार्ग में जगह-जगह अग्रबंधुओं ने महाराजा अग्रसेन की आरती उतारकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल 18 राजकुमारों और तीन देवियों का भी विभिन्न स्थानों पर अभिनंदन किया गया तथा उन्हें उपहार भेंट किए गए।
प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी शोभायात्रा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयन्ती प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई होली गेट पहुंची। यहां तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति की ओर से स्वागत और सम्मान किया गया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए थे। नगर को भव्य रूप से सजाया गया था। अग्रबंधुओं ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा का स्वागत किया और कई स्थानों पर देर रात तक अपने प्रतिष्ठान खुले रखे।
इसके बाद अप्सरा पैलेस में रात्रि सहभोज का आयोजन किया गया। समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने सहभोज के आतिथ्य की जिम्मेदारी निभाई।
समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अग्रबंधु रहे शामिल
शोभायात्रा में पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का, पूर्व अध्यक्ष महावीर मित्तल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयन्ती प्रसाद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल घी वाले, सुरेश चौधरी, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल रद्दी, धीरज गोयल, संदीप अडूकी, अतुल अग्रवाल हार्डवेयर, अनिल नौहझील, तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, मंत्री कृष्णमुरारी नेताजी, पूर्व अध्यक्ष महेशचंद सर्राफ, पूर्व मंत्री हेमंत अग्रवाल, प्रमोद गर्ग कसेरे, योगेंद्र गोयल, मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल, शोभायात्रा संयोजक रोहित एटा, अंकित बंसल, विभोर अग्रवाल, विकास शोरा वाला, नीरज मंगला, गोपाल दास काजू वाले, मनोज कड़े वाले, योगेश गोयल, हेमंत खंदौली, जुगल किशोर बैंक वाले, गौरांग सिंघल, दिनेश सादाबाद और प्रवीण सर्राफ सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
महिला समिति की संयोजिका आशा अग्रवाल के साथ मीरा अग्रवाल, रजनी बंसल, रेनू अग्रवाल, शशि अग्रवाल और अंजू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य भी शामिल हुईं। पूरे आयोजन में अग्रबंधुओं का उत्साह देखते ही बना।


