मथुरा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले संभव (संतुष्टि एवं समृद्धि) कार्यक्रम के तहत आज नगर निगम मथुरा-वृंदावन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
नगर आयुक्त श्रीमती ओजस्वी राज की अध्यक्षता में जनसुनवाई संपन्न हुई। भूतेश्वर जोन में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें अतिक्रमण 04, जलकल 04, विद्युत 02, सफाई 02 शामिल हैं। वृंदावन जोन में 04 शिकायतें प्राप्त हुईं।
नगर आयुक्त महोदया ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह, महाप्रबंधक जलकल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, मुख्य अभियंता संजय सिंह सहित समस्त विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।


