Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

    जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 16, 2026

    👉 मा0 राज्य मंत्री उ0प्र0 शासन/प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया ध्वजारोहण।

    👉 मा0 प्रभारी मंत्री जी, मा0 विधायक खलीलाबाद, मा0 विधायक मेंहदावल व डीएम ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।

    👉 मा0 मंत्री जी, मा0 विधायकगण एवं डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व अमर शहीदों के परिजनों को अंग-वस्त्र व मिष्ठान भेंट कर किया सम्मानित।

    👉 हम सबको अपने-अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं उत्साह के साथ निर्वहन करना ही स्वतंत्रता आंदोलन के महानायकों, क्रान्तिकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली एवं देश भक्ति-मा0 मंत्री जी।

    केके मिश्रा संवाददाता।

    संत कबीर नगर। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया गया। जनपद के सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर प्रातः 08.00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

    मा0 राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी द्वारा कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा आजादी के अमर सपूतों एवं क्रान्तिकारियों को श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता तथा अखण्डता की शपथ दिलाई गई।

    ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित महानुभाव, अधिकारियो, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं स्काउट गाइडस् द्वारा बैण्ड बाजे के साथ राष्ट्र गान एवं राष्ट्रीय गीत का उत्साह वर्धक गायन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्यप्रकाश व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

    ध्वजारोहण के उपरांत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मा0 प्रभारी मंत्री, विशिष्ट अतिथि मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी एवं मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    मा0 मंत्री जी ने ध्वजारोहण के उपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित मा0 विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राए, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं मीडिया बंधुओं सहित समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सब आजादी का जश्न मनाने के साथ-साथ उन वीर क्रान्तिकारियों एवं आजादी के अमर सपूतों को श्रद्धाजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते है जिनके त्याग बलिदान एवं संघर्षो से हमे आजादी मिली है।

    उन्होंने कहा कि देश की आजादी एवं अखण्डता को अक्षुण्ड रखने के लिए हम लोगों को मा0 प्रधानमंत्री जी के आहवान एवं संकल्पों के नये भारत के निर्माण में जाति, धर्म एवं क्षेत्रवाद से उपर उठकर हर नागरिक को पूरी निष्ठा, मेंहनत, ईमानदारी और लगन के साथ एकजुट होकर दृढ़ संकल्प के साथ अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा और यही हमारे अमर शहीदों, वीर क्रान्तिकारियों के सोच की आजाद भारत की परिकल्पना सच्चें अर्थाे में साकार होगी और आजादी के क्रान्तिकारियों, नायकों एवं अमर शहीदों के प्रति हम सब की सच्ची श्रद्धाजलि होेगी।

    मा0 मंत्री जी ने कहा कि हमारा देश संस्कारों का देश, रिश्तों का देश है, हमें निःस्वार्थ भाव, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ आगे बढ़ते हुए शिक्षित, संस्कारवान एवं धैर्यवान समाज का निर्माण करना है, तभी मा0 प्रधानमंत्री जी के संकल्पों का आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष-2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जरूरी है कि हर नागरिक अपने-अपने स्तर पर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं देश प्रेम की भावना से कार्य करें। उन्होंने जनपद के प्रशासनिक अधिकारीगणों से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ जरूरत मंदों एवं पात्र व्यक्तियों तक पहुचाने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

    मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी ने अपने सम्बोधन में उपस्थित मा0 मंत्री जी सहित सभी मा0 जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों/कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए तथा देश के लिए शहादत देने वाले वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन केवल झण्डा रोहण कर खुशियां मनाने का ही नही बल्कि दर्द की उस गाथा को याद करने का भी दिन है जब हमारे देश के नवजवान बेटे एवं वीरांगनाओं ने भारत की आजादी के लिए हंस कर कुर्बानियां दीं।

    उन्होंने कहा कि जिस देश में हमने जन्म लिया है उस देश को विश्व गुरू बनाने के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का बिना किसी भेदभाव के साथ ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना है यही उन अमर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    मा0 विधायक जी ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जिस सोच और चिंतन को लेकर आजादी दिलाई थी, उनके परिकल्पनाओं को पूरा करने के लिए हमें तंत्र के साथ चौमुखी विकास के लिए सहयोगी भूमिका का निर्वहन करते हुए सतत् प्रयत्नशील रहना होगा। विकास की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सकें इसके लिए सभी को सार्थक प्रयास करना होगा।

    मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनगिनत वीरबलिदानियों की शहादत के बाद हमें आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि हमें जाति-पाति, ऊंच-नीच, के भेदभाव से उपर उठकर अपने राष्ट्र के लिए कार्य करना है। मा0 विधायक जी ने महात्मा गांधी जी एवं सुभाष चन्द्र बोस जी के वाक्यांशों/नारों का उद्धरण करते हुए कहा कि ‘‘देश है-तो हम हैं‘‘ कि गरिमा एवं गंभीरता हर पल हमारी सोच में रहनी चाहिए।

    जिलाधिकारी आलोक कुमार ने गोष्ठी में उपस्थित मुख्य अतिथि मा0 प्रभारी मंत्री जी एवं मा0 विधायकगण का आभार व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, पत्रकार बंधुओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम जिन आदर्शों की बात प्रायः करते है उन्हें सबसे पहले अपने व्यवहार में लाना ही देश एवं समाज के प्रति सच्ची सेवा है।

    उन्होंने कहा कि हमें एक लोकसेवक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का इमानदारी, लगन एवं उत्साह के साथ निर्वहन करते रहना ही देश के प्रति सच्ची भक्ति और देश को आजादी दिलाने वाले महानायकों, क्रांतिकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे वीर क्रांतिकारियों एवं आजादी के महानायकों के संघर्षों के बाद 1947 में जो स्वतंत्रता हमें मिली है उसको बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है।

    उन्होंने स्वतंत्रता के सच्चे अर्थों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी जाति, धर्म व क्षेत्र वाद से ऊपर उठकर एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और भाईचारे की भावना के साथ अपनी-अपनी भूमिका एवं जिम्मेदारियों के हिसाब से अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें जिससे हम सच्चे अर्थों में सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक रूप से स्वतंत्र होंगे।

    उन्होंने कहा कि एक लोकसेवक के रूप में अधिकारीगण सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं, पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, यही उनके लिए देशभक्ति एवं देश सेवा है।

    इस अवसर पर मा0 मंत्री जी एवं मा0 विधायकगण द्वारा जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व अमर शहीद के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अंग-वस्त्र व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के अवसर पर भाषण, देशभक्ति गीतों आदि के मनमोहक प्रस्तुति पर उन्हें पुरस्कृत किया।

    इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री जी, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु आह्वान किया गया।

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी के अवसर पर लोकतंत्र सेनानी शिवकुमार गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार पवन श्रीवास्तव, सुभाष यादव, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, एसओसी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार प्रियंका तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, ओएसडी राकेश कुमार, ईडीएम राकेश कुमार, आपदा सहायक कृष्णा गुप्ता, नजिर कलेक्ट्रेट अभय कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राएं, शिक्षक/शिक्षिकाएं, स्काउट गाइड्स के बच्चे एवं संभ्रांत नागरिक गण आदि उपस्थित रहे।

    जनपद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैण्ड बाजे के साथ निकाली गयी एन0सी0सी0, स्काउट गाइड, विभिन्न स्कूलों के बच्चों के परेड/मार्च पास्ट व अन्य विभागों की झांकियों की मा0 प्रभारी मंत्री जी, जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने पुरानी तहसील खलीलाबाद गेट पर सलामी लेते हुए कार्यक्रम की सराहना किया।

    इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुजीत कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती आदि उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Article80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त ने कैम्प एवं आयुक्त कार्यालय में किया ध्वजारोहण।
    Next Article एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में भारत माता के जयघोष के बीच पूर्व विधायक जय चौबे ने किया ध्वजारोहण।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    भारतीय न्याय मंच ने की चैम्बर एलाटमेंट प्रक्रिया रोकने की मांग।

    October 31, 2026

    रात में जगमगाते बाजार व्यापारी के विश्वास का प्रतीक, महिला श्रम भागीदारी 36 प्रतिशत पहुंचने का दावा : सीएम योगी

    October 31, 2026

    यूपी में सरकारी नौकरी के लिए चरित्र सत्यापन की नई नीति लागू, 30 दिन में पुलिस को देनी होगी रिपोर्ट।

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत 6 लोग थे मौजूद।

    By P.K. RastogiOctober 31, 20262

    चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के चमोली जनपद से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही…

    चन्द्रशेखर आजाद पार्क में गूंजी पीएसी बैंड की देशभक्ति धुनें।

    October 31, 2026

    भारतीय न्याय मंच ने की चैम्बर एलाटमेंट प्रक्रिया रोकने की मांग।

    October 31, 2026

    सैकड़ों महिलाओं के जीवन में मातृत्व की खुशियां ला रहीं डॉ. सोमा शा, श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में दे रही हैं सेवाएं।

    October 31, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत 6 लोग थे मौजूद।

    October 31, 2026

    चन्द्रशेखर आजाद पार्क में गूंजी पीएसी बैंड की देशभक्ति धुनें।

    October 31, 2026

    भारतीय न्याय मंच ने की चैम्बर एलाटमेंट प्रक्रिया रोकने की मांग।

    October 31, 2026

    सैकड़ों महिलाओं के जीवन में मातृत्व की खुशियां ला रहीं डॉ. सोमा शा, श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में दे रही हैं सेवाएं।

    October 31, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026170

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026108

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.