प्रयागराज। पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज सेनानायक संजय कुमार के कुशल निर्देशन में 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज के बैंड द्वारा चन्द्रशेखर आजाद पार्क में शानदार बैंड वादन किया गया।
इस दौरान पीएसी बैंड के जवानों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत मधुर धुनों की आकर्षक प्रस्तुति दी। बैंड की शानदार धुनों ने पार्क में उपस्थित नागरिकों एवं आगंतुकों का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने जवानों की अनुशासित एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की।
इस आयोजन के माध्यम से आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का संदेश प्रसारित किया गया।

