Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » मथुरा में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, भाजपा सरकार पर साधा निशाना; कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन।

    मथुरा में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, भाजपा सरकार पर साधा निशाना; कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 15, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। सेठबाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान भाजपा छोड़कर आए ग्राम प्रधान बरारी धर्मेंद्र सिंह, अमित दीक्षित, राजेश सारस्वत सहित कई लोगों ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

    बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए सांप्रदायिक राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है तथा लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार प्रहार हो रहा है।

    उन्होंने अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान-चढ़ावे की कथित चोरी का उल्लेख करते हुए कहा कि घटना के लंबे समय बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ नेतृत्व की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। वहीं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

    पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने प्रदेश में दलितों पर हो रही घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए इसे दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के माध्यम से लगातार गांव-गांव अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं अन्य वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में जनपद की सभी विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत गांव-गांव प्रवास कर भाजपा सरकार की नीतियों और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

    बैठक का संचालन जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने किया। इस अवसर पर प्रेमशंकर शर्मा, रूपा लवानिया, कमलेश चौधरी, गीता दिवाकर, गौरांग अग्रवाल, जिलानी कादरी, लक्ष्मी नारायण, शैलेंद्र चौधरी, दीपक सिंह, मनीष चौधरी, योगेश यादव, बालवीर प्रधान, मोहित शर्मा, पूरन सिंह, कुलदीप चतुर्वेदी, अनिल खरे, राजेश कुमार, सुरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleराजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी की छात्रा प्रियंका चौधरी का MPRW में चयन।
    Next Article डीएम की अध्यक्षता में IGRS, कर-करेत्तर एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    हर हाल में आजम खां के साथ खड़ी रहेगी वीआईपी पार्टी : डॉ. शेख

    November 3, 2026

    जहीर अब्बास जैदी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तीसरी बार प्रदेश महामंत्री मनोनीत।

    November 3, 2026

    यातायात नियमों का पालन आपसे शुरू, सुरक्षित सफर की जिम्मेदारी भी आपकी

    November 3, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    टॉप न्यूज़

    दीपावली, छठ पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, जारी की गाइडलाइन।

    By P.K. RastogiNovember 3, 20261

    सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम; घाटों पर तैराकी प्रतिबंधित, सीसीटीवी से होगी निगरानी…

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग वाहन से टकराई फॉरच्यूनर; पूर्व सांसद के बेटे समेत तीन घायल।

    November 3, 2026

    हर हाल में आजम खां के साथ खड़ी रहेगी वीआईपी पार्टी : डॉ. शेख

    November 3, 2026

    जहीर अब्बास जैदी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तीसरी बार प्रदेश महामंत्री मनोनीत।

    November 3, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    दीपावली, छठ पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, जारी की गाइडलाइन।

    November 3, 2026

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग वाहन से टकराई फॉरच्यूनर; पूर्व सांसद के बेटे समेत तीन घायल।

    November 3, 2026

    हर हाल में आजम खां के साथ खड़ी रहेगी वीआईपी पार्टी : डॉ. शेख

    November 3, 2026

    जहीर अब्बास जैदी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तीसरी बार प्रदेश महामंत्री मनोनीत।

    November 3, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026171

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026115

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026108

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.