Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » दीपावली, छठ पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, जारी की गाइडलाइन।

    दीपावली, छठ पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, जारी की गाइडलाइन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiNovember 3, 2026
    Vijaydoot News

    सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम; घाटों पर तैराकी प्रतिबंधित, सीसीटीवी से होगी निगरानी

    बस्ती। दीपावली, छठ पूजा एवं मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन ने व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने जनपदवासियों से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

    अपर जिलाधिकारी ने बताया कि दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा के दौरान पटाखों की खरीदारी केवल वैध लाइसेंसधारी दुकानदारों से निर्धारित स्थानों पर ही करें। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय में केवल हरित पटाखों का प्रयोग करें। प्रतिबंधित एवं अधिक ध्वनि वाले पटाखों से परहेज करें। पटाखे जलाते समय ढीले कपड़े न पहनें तथा आसपास बालू और पानी की बाल्टी अवश्य रखें।

    अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    उन्होंने बताया कि बाजारों, दुकानों और घरों में दीप एवं विद्युत सजावट करते समय शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आग लगने की स्थिति में तत्काल फायर सर्विस के हेल्पलाइन नंबर 101 पर सूचना दें।

    बाजारों में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

    त्योहारों के दौरान बस्ती शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ नियंत्रण और जाम से बचाव के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यातायात विभाग की ओर से रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।

    विसर्जन स्थलों पर सीसीटीवी से होगी निगरानी

    मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अमहट घाट सहित अन्य चिह्नित जल स्रोतों पर प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित मार्गों और स्थलों पर ही किया जाएगा। प्रमुख घाटों एवं विसर्जन मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोरों, नाविकों और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले उन पर चढ़ी प्लास्टिक, थर्माकोल, नायलॉन एवं रासायनिक पूजन सामग्री को अलग करने की अपील की गई है, ताकि जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाया जा सके।

    छठ घाटों पर सफाई, प्रकाश और बैरिकेडिंग की व्यवस्था

    छठ महापर्व के दृष्टिगत जिले के प्रमुख तालाबों, पोखरों और नदी घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की गई है। गहरे पानी वाले संवेदनशील स्थलों पर बांस अथवा लोहे की बैरिकेडिंग कराई जाएगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    घाटों पर तैराकी पूरी तरह प्रतिबंधित

    व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर पुलिस बल के साथ आपदा मित्रों, गोताखोरों और सुरक्षा टीमों की तैनाती की गई है। घाटों पर आम लोगों के लिए तैराकी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। अर्घ्य के दौरान पूजा सामग्री को इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालने की अपील की गई है।

    अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी पर्व आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी भ्रामक अथवा आपत्तिजनक अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई व्यक्ति सामाजिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल 112 पर दें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग वाहन से टकराई फॉरच्यूनर; पूर्व सांसद के बेटे समेत तीन घायल।
    Next Article एक प्रधानाचार्य की पहल से बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर, बीएसए ने की जमकर सराहना।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बूथों को मजबूत कर चुनाव-2027 की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता।

    November 12, 2026

    12 दिसंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होगा वादों का निस्तारण।

    November 12, 2026

    भैया दूज पर बिखरे स्नेह के रंग: बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर की दीर्घायु की कामना।

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई संपन्न।

    By P.K. RastogiNovember 14, 20261

    ऋण वितरण, वसूली एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, लंबित प्रकरणों के…

    प्रमुख समाजसेवी, ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने निज निवास पर गिर्राज महाराज जी की गोवर्धन पूजा कर उत्सव महोत्सव के रूप में मनाया।

    November 14, 2026

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने नाव से किया घाटों का निरीक्षण।

    November 13, 2026

    दीपावली के बाद मिश्रिख में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल।

    November 13, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई संपन्न।

    November 14, 2026

    प्रमुख समाजसेवी, ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने निज निवास पर गिर्राज महाराज जी की गोवर्धन पूजा कर उत्सव महोत्सव के रूप में मनाया।

    November 14, 2026

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने नाव से किया घाटों का निरीक्षण।

    November 13, 2026

    दीपावली के बाद मिश्रिख में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल।

    November 13, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026173

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026116

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026110

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202687
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.