Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » योगाभ्यास को बनाएं नियमित जीवन का हिस्साः कुलाधिपति डॉ. रामकिशोर अग्रवाल

    योगाभ्यास को बनाएं नियमित जीवन का हिस्साः कुलाधिपति डॉ. रामकिशोर अग्रवाल

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 21, 2026
    Vijaydoot News


    •केडी विश्वविद्यालय एवं आर.के. ग्रुप के शैक्षिक संस्थानों में उत्साह से मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। रविवार को केडी विश्वविद्यालय तथा आर.के. एज्यूकेशन ग्रुप के शैक्षिक संस्थानों में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उल्लास और उमंग के बीच मनाया गया। योग सप्ताह के समापन दिवस पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया तथा दौड़कर ध्यान और फिट इंडिया का संदेश दिया।

    समापन अवसर पर अतिथियों ने सभी को स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपनाने का संकल्प दिलाया।

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केडी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय धर्म और दर्शन में योग का विशेष महत्व है। योग शरीर और मस्तिष्क के बीच सन्तुलन बनाने में मदद करता है। योग के नियमित अभ्यास से हम शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ रह सकते हैं।

    केडी विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर तथा नोडल अधिकारी मनोज अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि योग क्रिया से हम शरीर के सभी विकारों पर काबू पा सकते हैं। श्री अग्रवाल ने प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि योग को जीवन का नियमित हिस्सा बनाएं ताकि निरोगी रह सकें।

    कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी ने कहा कि हमारा देश समूची दुनिया का योग गुरु है। हमें योग को सिर्फ कसरत नहीं मानना चाहिए बल्कि इससे हम अपनी जीवन शैली को बदल सकते हैं। डॉ. लाहौरी ने कहा कि योग व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव को कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि के.डी. विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वास्थ्य के प्रति भी प्रतिबद्ध है।

    के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के डीन और प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका ने कहा कि यदि हमें अपने व्यस्त जीवन में शांत और निरोगी रहना है तो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। उन्होंने सभी चिकित्सकों का आह्वान किया कि मरीज और उनके परिजनों को योग की खूबियां जरूर बताएं। डॉ. अशोका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी योग के महत्व को स्वीकार करता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक रोगों की रोकथाम सम्भव है तथा मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूती मिलती है।

    विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अम्बरीश कुमार, डीन स्टूडेंट एण्ड रिसर्च डॉ. विक्रम शर्मा, के.डी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस की प्राचार्या डॉ. एन.पी. चानू, कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल आदि ने भी योग की महत्ता से सभी को अवगत कराया। केडी विश्वविद्यालय में योगाभ्यास योग प्रशिक्षक दर्शना उपाध्याय के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. राहुल गोयल ने अतिथियों का आभार मानते हुए स्पोर्ट्स आफीसर डॉ. सोनू शर्मा, एओ पवन कुमार आदि की मुक्तकंठ से सराहना की।

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर के.डी. डेंटल कॉलेज में योगाभ्यास के बाद प्राचार्या डॉ. नवप्रीत कौर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है। उन्होंने योग को तन-मन से स्वस्थ रहने का अचूक मंत्र मानते हुए केडी डेंटल कॉलेज परिवार के सभी सहयोगियों को बधाई देते हुए प्रशासनिक अधिकारी नीरज छापड़िया की व्यवस्थाओं को सराहते हुए कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी का प्रोत्साहन के लिए आभार माना।

    राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संस्थान के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाभ्यास सत्र का संचालन जिम ट्रेनर मयंक शक्करवाल और वर्षा शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। राजीव एकेडमी के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि हम अपने व्यस्त जीवन से एक घण्टा प्रतिदिन योगासन व प्राणायाम कर पूरा दिन आनन्दमय रह सकते हैं।

    जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने कहा कि जान है तो जहान है का सिद्धान्त योग पर ही आधारित है। योगासन व प्राणायाम से ही स्वस्थ जीवन सम्भव है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से नियमित रूप से योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।

    उन्होंने कहा कि योग से आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक सोच का विकास होता है। जीएल बजाज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास स्पोर्ट्स आफीसर लोकेश शर्मा की देखरेख में योग प्रशिक्षक दर्शना उपाध्याय द्वारा कराया गया।

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजीव इंटरनेशनल स्कूल में योगाभ्यास
    राजीव इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सम्मानित योग प्रशिक्षकों ने शिक्षकों और कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन तथा ध्यान का अभ्यास कराया। इतना ही नहीं योग गुरुओं ने इसके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी। प्रधानाचार्या नंदिता ढींगरा ने सभी से योग को जीवनशैली का नियमित हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

    उन्होंने विद्यार्थिंयों को प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या श्रीमती ढींगरा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित, अनुशासित और सकारात्मक बनाने की एक सम्पूर्ण जीवनशैली है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसंस्कृति वि०वि० के विद्यार्थियों को अमेरिकी कंपनी ने दी नौकरी।
    Next Article योगेश अग्रवाल ने कपिल शर्मा के समर्थन में जारी किया बयान, लगाए गए आरोपों को बताया निराधार।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    मतदाता सूची का प्रारूप 17 नवंबर को होगा प्रकाशित, अंतिम सूची 4 जनवरी को

    November 8, 2026

    मतदाता सूची पर सतर्क रहें सपाई, बूथ जीतने से ही मिलेगी सत्ता : महेन्द्रनाथ यादव

    November 8, 2026

    दीवाली से पहले मंदिर की बिजली काटी, अंधेरे में डूबा शिवालय; पंचायत प्रशासक ने XEN को लिखा पत्र।

    November 7, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    राष्ट्र नीति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : शेरवानी

    By P.K. RastogiNovember 11, 20261

    •जाति-धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करें संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रिपोर्ट :…

    गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी ने गौशाला में किया गौ पूजन, गायों को खिलाया केला-गुड़, गौ संवर्धन का दिया संदेश।

    November 10, 2026

    लोटन में पुलिस को बड़ी सफलता, कॉपर वायर चोरी के दो शातिर गिरफ्तार, 32 किलो तार व 23 हजार नकद बरामद.

    November 10, 2026

    पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने इटवा में अग्निकांड पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दी आर्थिक मदद।

    November 9, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    राष्ट्र नीति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : शेरवानी

    November 11, 2026

    गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी ने गौशाला में किया गौ पूजन, गायों को खिलाया केला-गुड़, गौ संवर्धन का दिया संदेश।

    November 10, 2026

    लोटन में पुलिस को बड़ी सफलता, कॉपर वायर चोरी के दो शातिर गिरफ्तार, 32 किलो तार व 23 हजार नकद बरामद.

    November 10, 2026

    पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने इटवा में अग्निकांड पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दी आर्थिक मदद।

    November 9, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026171

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026116

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026109

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202686
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.