Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » विधानसभा में दिवंगत विधायक आलमबदी सहित पूर्व जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

    विधानसभा में दिवंगत विधायक आलमबदी सहित पूर्व जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 3, 2026

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र (जनपद आजमगढ़) के दिवंगत विधायक आलमबदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से प्रदेश ने एक अनुभवी राजनीतिज्ञ, लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और समर्पित समाजसेवी को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 जुलाई 2026 को 90 वर्ष से अधिक आयु में उनका निधन हुआ, जो पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका जन्म 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ जनपद के बिंदवल गांव में हुआ था।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आलमबदी विधानसभा के वरिष्ठ सदस्यों में शामिल थे और वर्तमान विधानसभा में वह पांचवीं बार विधायक के रूप में निर्वाचित हुए थे। उन्होंने पहली बार वर्ष 1996 के मध्यावधि चुनाव में विधानसभा पहुंचने के बाद 2002, 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में लगातार निजामाबाद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह विधानसभा की आचार समिति सहित विभिन्न समितियों के सदस्य भी रहे और सदन की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नत आयु में भी उनकी राजनीतिक सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत था। उन्होंने कहा कि यदि कोई जनप्रतिनिधि जनता और अपने क्षेत्र के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करे तो उम्र कभी बाधा नहीं बनती। आलमबदी अपनी सादगी, विनम्रता, बेदाग सार्वजनिक जीवन और आम लोगों से गहरे जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने गरीबों और वंचित वर्ग के उत्थान, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सदन में भी वह अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाते थे और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहते थे।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिवंगत पूर्व विधायकों भोला पाण्डेय, अमिताभ लवानियां, सुब्बा राम, जगरनाथ चौधरी, रामप्यारे आजाद, गोपीनाथ वर्मा, यशपाल सिंह, राधेश्याम भारतीय, संग्राम सिंह, हरिनारायण राजभर, डॉ. भगवत दयाल, अरुण कुमार सिंह मुन्ना, ओमवती देवी, मोहर सिंह, अफसर यू. अहमद, तेज भान सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, प्यारे लाल शंखवार, ओमकार सिंह, राजेन्द्र त्रिपाठी तथा हनुमंत सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

    मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि सदन की ओर से व्यक्त शोक संवेदनाएं दिवंगत जनप्रतिनिधियों के परिजनों तक पहुंचाई जाएं। इस दौरान विधानसभा के अन्य सदस्यों ने भी दिवंगत नेताओं के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। श्रद्धांजलि के उपरांत विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleचढ़ावा चोरी पर संघ, विहिप व भाजपा के लोगों की आवाज़ नहीं निकलती: तेजनारायण पाण्डेय
    Next Article फर्जी चेक से ढाई लाख रुपये की निकासी करने वाला आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार, हजरतगंज पुलिस की कार्रवाई।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    By P.K. RastogiSeptember 12, 202610

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के…

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.