Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, अयोध्या में राम धन की लूट को जनता माफ नहीं करेगी : अखिलेश यादव

    भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, अयोध्या में राम धन की लूट को जनता माफ नहीं करेगी : अखिलेश यादव

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 3, 2026

    सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर सहारनपुर पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में दर्जनों स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया।

    अखिलेश यादव सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसेन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने पूर्व सांसद फजलुर्रहमान के आवास पर पहुंचकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की संस्कृति बन गया है। अयोध्या में राम धन की कथित लूट को भगवान और देश की जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर में चढ़ावे की चोरी की। मंदिर के बाहर बैठे भिखारी भी मंदिर में चोरी नहीं करते, लेकिन भाजपा के लोगों ने राम धन लूटने का महापाप किया है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में बड़े लोगों को क्लीन चिट दे दी गई और भाजपा ने अयोध्या की श्रद्धा एवं आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। स्वास्थ्य, शिक्षा और लोक निर्माण सहित लगभग हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग में 400 करोड़ रुपये की फर्जी दवाओं का मामला सामने आया था।

    उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर तमाम सपने दिखाए गए, लेकिन किसानों और नौजवानों के लिए कोई ठोस काम नहीं हुआ। आज प्रदेश के घोषित स्मार्ट शहरों की स्थिति खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के लिए आए धन में भी भ्रष्टाचार हुआ।

    किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है और गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों और नौजवानों को धोखा दिया है।अग्निवीर योजना को लेकर उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ धोखा हुआ है। सेना में नौजवानों की स्थायी नौकरी को अग्निवीर व्यवस्था में बदल दिया गया।

    उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि अग्निवीर योजना समाप्त हो और युवाओं को सेना में स्थायी नौकरी मिले। छात्रों और युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार तथा स्पोर्ट्स सिटी बनाने की जरूरत है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को खेलों में बेहतर सुविधाएं, योग्यता के अनुसार रोजगार और सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।गन्ना किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गन्ना किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

    निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार में निर्माण कार्यों में 60 प्रतिशत तक कमीशनखोरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं और सड़कें टूट रही हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे की स्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे की स्थिति भी खराब है और सड़क कई जगह टूट गई है। उन्होंने तंज कसते हुए इसे भाजपा के भ्रष्टाचार का एक्सप्रेस-वे बताया।

    उन्होंने कहा कि अब सड़कों की खराब स्थिति के लिए डिजाइन में खामी बताई जा रही है। यदि डिजाइन में खामी थी तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। जल जीवन मिशन को लेकर भी उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जिलों में पानी की टंकियां टूटकर गिर रही हैं। जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को देख रही है और विधानसभा चुनाव में इसका हिसाब करेगी।

    महंगाई को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल और दूध सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। बिजली, खाद और बीज भी महंगे हो गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीबों को उचित इलाज नहीं मिल रहा है। उनके मुताबिक एम्बुलेंस सेवा और डायल-100 जैसी व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुई हैं।

    अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में बनाया गया कैंसर संस्थान ठीक से संचालित नहीं किया जा रहा है, जबकि कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सहारनपुर के शेखुल हिन्द मेडिकल कॉलेज में कैंसर सेंटर स्थापित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सहारनपुर सहित अन्य जिलों की जरूरतों के आधार पर अलग-अलग घोषणापत्र तैयार करेगी।

    जेपीएनआईसी को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर सरकारी संस्थानों को बेचने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि भाजपा जयप्रकाश नारायण को बेच चुकी है और सरकारी संस्थानों को बेचने के लिए बदनाम हो चुकी है। उन्होंने कटाक्ष किया कि अगर कोई कीमत दे देगा तो भाजपा खुद को भी बेच देगी। आरक्षण के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ लोग आरक्षण के खिलाफ हैं और उसे खत्म करना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण के खिलाफ है।अखिलेश यादव ने दावा किया कि जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है और विधानसभा चुनाव में भाजपा को हटाकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसेन, मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक, कैराना सांसद इकरा हसन, चौधरी इन्द्र सेन, विधायक अतुल प्रधान, शायान मसूद और जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    बाद में अखिलेश यादव पूर्व सांसद फजलुर्रहमान के आवास पहुंचे, जहां मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक आशू मलिक, अतुल प्रधान, पूर्व विधायक मनोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की।

    सहारनपुर समाचार
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसीतापुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त।
    Next Article श्री वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा के निमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    By P.K. RastogiSeptember 12, 20269

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के…

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.