Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » संत कबीर नगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले प्रतीकात्मक कार्ड।

    संत कबीर नगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले प्रतीकात्मक कार्ड।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 8, 2026

    👉 मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वाराणसी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का किया गया शुभारंभ।

    👉 मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान कर शिक्षकों, शिक्षामित्र, रसोइयों एवं शिक्षण कार्मिकों को किया गया सम्मानित।

    👉 मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रति छात्र-छात्रा रूपए 1200/-00 का किया गया वितरण।

    👉 मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया के साथ एमओयू का किया गया निष्पादन/हस्तांतरण।

    👉 मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को किया गया सम्मानित।

    👉 मा0 मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर प्रदेश के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षण कार्मिकों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

    👉 मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्य अतिथि, डीएम, अधिकारीगणों, शिक्षकों एवं शिक्षण कार्मिकों द्वारा देखा और सुना गया।

    👉 मुख्य अतिथि/मा0 अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग श्री बैजनाथ रावत जी, डीएम, एडीएम व सीडीओ की उपस्थिति में संत कबीर ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।

    👉 मा0 मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षकों, शिक्षण कार्मिकों व रसोइयों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान कर किया गया सम्मानित।

    👉 मा0 अध्यक्ष, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग श्री बैजनाथ रावत जी द्वारा निरीक्षण गृह में जनपद के प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बन्धुओं के साथ की गई प्रेस-वार्ता।

    केके मिश्रा संवाददाता।

    संत कबीर नगर। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षकों, शिक्षण कार्मिकों एवं रसोइयों को योजना का प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर व स्टेशनरी हेतु प्रति छात्र-छात्रा रुपए 1200 का वितरण किया गया। इसी अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश के 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया से एमओयू का निष्पादन/हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।

    मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन धरती काशी में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चे अबोध होते हैं उन्हें अच्छे मार्ग पर लाना, अच्छा संस्कार सीखाना तथा देश का एक शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाना शिक्षक का राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस सत्र के नए नामांकन में कोई भी बच्चा छूटने न पाए इसका दायित्व यद्यपि अभिभावक एवं हम सभी का है लेकिन सबसे अधिक दायित्व हमारे शिक्षकों का ही है।

    मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के समस्त शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों को सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के विजन से निपुण भारत अभियान ने सभी छात्र-छात्राओं को इस लायक बनाया है कि वह राष्ट्र निर्माता के रूप में स्वयं मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल का वातावरण स्कूल जैसा लगना चाहिए, शिक्षा समाज की आधारशिला है इसके बिना देश एवं प्रदेश का सही मायने में विकास असंभव है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी की विकसित भारत की सोच की आधारशिला शिक्षा ही है, ‌शिक्षा की उपेक्षा कर हम एक विकसित राष्ट्र की कल्पना भी नहीं कर सकते।

    मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में पिछले 09 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास के समस्त क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे में जो सकारात्मक परिवर्तन किया है उसका असर आज समाज में दिख रहा है, उन्होंने कहा कि शिक्षा पर किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता और शिक्षा के उन्नयन का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश विकास के पद पर तेजी से दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत अभियान, प्रोजेक्ट अलंकार जैसी योजनाओं से देश एवं प्रदेश में निरंतर शिक्षा व्यवस्था के बेसिक ढांचे में सुधार किया गया है।

    मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की अपेक्षा है कि उत्तर प्रदेश में अनुशासित वातावरण बनाकर सभी अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षित बनाने की दिशा में पूरे लगन एवं जिम्मेदारी के साथ पहल करें और देश के स्वर्णिम भविष्य के आधार बच्चों को संवारने में सहयोग करें। उन्होंने प्रदेश के समस्त शिक्षकों/शिक्षिकाओं को बेसिक स्तर पर बच्चों को शिक्षित करने, सवारने एवं उनके भविष्य को तरासने में उनके समर्पित योगदान पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के पुस्तकों, यूनिफार्म के लिए जो धनराशि अभिभावकों को दे रही इसमें अभिभावक का भी दायित्व है कि पैसे का सदुपयोग उसी मद में करते हुए स्कूल भेजें और शिक्षकगण बच्चों को पूरी निष्ठा एवं पारिवारिक माहौल का बोध कराते हुए बच्चों का भविष्य सुधारने में निरन्तर लगे रहें, तभी हमारा देश मा0 प्रधानमंत्री जी के सपनों का विकसित राष्ट्र बनेगा।

    इसी क्रम में मुख्य अतिथि/मा0 अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग श्री बैजनाथ रावत जी की गरिमामई में उपस्थिति में जनपद के संत कबीर ऑडिटोरियम, मगहर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के शुभारंभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व एमएलसी प्रतिनिधि अमरीश राय उर्फ मंटू राय उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर सभी मा0 अतिथिगणों एवं अधिकारीगणों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा योजना के शुभारंभ समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्य अतिथि, मा0 विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि मंटू राय, अधिकारीगणों, शिक्षकों, अनुदेशकों एवं रसोइयों सहित उपस्थित अन्य संभ्रांत नागरिकगणों द्वारा देखा और सुना गया।
    कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद व कंपोजिट विद्यालय बकहा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति की गयी

    मा0 मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर शिक्षकों, संविदा शिक्षकों एवं रसोइयों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग श्री बैजनाथ रावत जी ने अपने सम्बोधन में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के शिक्षकों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य कार्मिकों के समर्पण एवं उनकी भावनाओं का कद्र करते हुए आज मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ करने के साथ-साथ प्रदेश के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रति छात्र छात्रा रूपए 1200/-00 की धनराशि का वितरण एवं 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कार्मियों को सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से एमओयू का निष्पादन/हस्तांतरण साइन करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किए जाने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त शिक्षकों, शिक्षामित्रों, रसोइयों एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े समस्त कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

    उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था से जुड़े संविदा कार्मिकों एवं रसोइयों के स्वास्थ्य एवं भविष्य की चिंता करते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    मा0 अध्यक्ष जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक पवित्र संयोग ही है कि आज मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा संत कबीर दास जी की जन्मस्थली काशी से इस योजना का शुभारंभ किया जा रहा है और उन्हें संत कबीर दास जी की महापरिनिर्वाण स्थली मगहर, संत कबीर नगर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का सौभाग्य मिला है।

    उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह स्वयं भी एक शिक्षक के रूप में अपने करियर का शुरुआत किए थे, उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है, शिक्षक के द्वारा ही पढ़ाए गए, तरासे गए और संस्कार प्राप्त बच्चा ही देश का भविष्य होता है।

    मा0 अध्यक्ष जी ने बेसिक विद्यालयों में प्रातः कालीन कराए जाने वाली प्रार्थना “वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्तव्य मार्ग पर डट जावें” का उद्धरण देते हुए देश निर्माण में शिक्षकों का योगदान, कर्तव्य एवं जिम्मेदारी के प्रति उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का चरित्र अनुकरणीय होना चाहिए। एक बच्चे को शिल्पी बनाकर राष्ट्र एवं समाज के निर्माण का कार्य एक शिक्षक का ही है, जैसे राष्ट्र सर्वोपरि है वैसे ही राष्ट्र में शिक्षा देने वाला शिक्षक भी समाज में सर्वोपरि होता है।

    मा0 अध्यक्ष जी ने देश, प्रदेश एवं समाज को नई दिशा देने, चौमुखी विकास देने में अपना जीवन समर्पित कर देने वाले मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी जी को तपस्वी की संज्ञा देते हुए कहा की आज हमारा देश और प्रदेश ऐसे लोगों के हाथ में है जिन्होंने विकास के हर आयाम पर निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए समाज के सबसे निचले तबके एवं गरीब व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मा0 मोदी जी एवं मा0 योगी जी के नेतृत्व में हमारा देश भारत पुनः सोने की चिड़िया एवं विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

    उन्होंने कहा कि आज विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही हर गरीब कल्याण एवं लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी की पवित्र सोच का ही परिणाम है कि आज ज्यादातर योजनाएं गरीबों के कल्याण एवं जरूरतमंदों के हितार्थ ही चलायी जा रही है।

    जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि मा0 अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग सहित जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारीगणों, शिक्षकों एवं मीडिया का आभार एवं सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ एवं शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया के साथ एमओयू साइन करने के निर्णय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समस्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दिया तथा कहा कि शिक्षक का कार्य एक ऐसा श्रेष्ठ कर्म है जिसका कोई मूल्य नही है।

    उन्होंने शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अच्छा शिक्षक ही अच्छा शिष्य तैयार कर सकता है, शिक्षा कोई व्यवसाय नहीं यह एक मिशन है, इसमें शिक्षक अपना जीवन मोमबत्ती की तरह जलाकर बच्चों का जीवन प्रकाशित करता है। उन्होंने कहा कि समस्त शिक्षकों का कर्तव्य है कि विद्यालय में अपने कार्यो एवं जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें जिससे एक शिक्षित समाज एवं समर्थ राष्ट्र के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
    कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक इंद्रेश पांडेय द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार व सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी व सम्मानित शिक्षकगण, अनुदेशक व विद्यालयों के रसोईया आदि उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के उपरांत मा0 अध्यक्ष, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग श्री बैजनाथ रावत जी द्वारा निरीक्षण गृह में जनपद के प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बन्धुओं के साथ प्रेस-वार्ता कर मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ, मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर व स्टेशनरी हेतु प्रति छात्र-छात्रा रुपए 1200 का वितरण व प्रदेश के 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया से एमओयू साइन करने सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं आदि के संबंध में मीडिया बन्धुओं के साथ चर्चा/वार्ता की गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleकृषि विज्ञान केंद्र बस्ती का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, महिलाओं को स्वरोजगार और मूल्य संवर्धन के गुर सिखाए।
    Next Article एडीएम की अध्यक्षता में जनपद में स्वीकृत सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    By P.K. RastogiSeptember 12, 202615

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के…

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.