मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, बच्चों का बढ़ाया उत्साह।

Spread the love

सीतापुर। सोमवार को जिला मौर्य कल्याण समिति सीतापुर के तत्वावधान में मुस्कान गेस्ट हाउस में मेधावी छात्र एवं छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ से पधारे प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. परमात्मा मौर्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएमपी डिग्री कॉलेज सीतापुर के असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश कुमार मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मौर्य कल्याण समिति के महासचिव दिनेश कुमार सिंह मौर्य ने किया।

इस अवसर अध्यक्ष विष्णु कुमार मौर्य, निर्दोष शास्त्री उपाध्यक्ष, प्रधान लोकनाथ मौर्य उपाध्यक्ष, तरुण कुशवाहा उपाध्यक्ष, अध्यापक संतोष कुमार मौर्य एवं उत्तम कुमार मौर्य कोषाध्यक्ष ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है और ऐसे सम्मान समारोह बच्चों को नई प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम में मौर्य समाज के लोगों को समाज की एकता, शिक्षा एवं सामाजिक विकास के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

सीतापुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मौर्य समाज के लोग अपने परिवार एवं बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।समारोह के दौरान पीएल सरकार जादूगर ने अपने जादू के शानदार प्रदर्शन से बच्चों और उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में बनवारी लाल मौर्य, ज्ञानेंद्र मौर्य, अंकित मौर्य, दिव्य मौर्य, महेश मौर्य, अरुण मौर्य प्रधान, लल्ला जी मौर्य, संदीप यादव, देवकीनंदन मौर्य, महेश प्रसाद मौर्य, नैमिष मौर्य, जगदीश कुशवाहा, राम लखन मौर्य, रामप्रसाद मौर्य, राजीव मौर्या राममिलन मौर्य , धर्मेंद्र मौर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!