उदया इंटरनेशनल स्कूल के समर कैम्प में बच्चों ने उठाया रोमांचक गतिविधियों का आनंद।

Spread the love

विद्यालय के संस्थापक निदेशक उदय राज तिवारी, प्रबंधक अंकित राज तिवारी तथा प्रधानाचार्य बसंत कुमार सेनापति ने समर कैम्प में आयोजित गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को अनुशासन एवं सावधानी के साथ सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग की प्रशंसा की।

समर कैम्प में विद्यार्थियों के लिए कई साहसिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें स्विमिंग पूल एक्टिविटी, बर्मा ब्रिज, कमांडो नेट, ट्रैम्पोलिन, आर्चरी, गन शूटिंग, क्लाइम्बिंग रोप, रैपलिंग, निंजा ऑब्स्टेकल, ज़िप लाइन, फोम पार्टी, रेन डांस, वाटर बोटिंग, हॉर्स एवं कैमल राइड, टैटू एवं सेल्फी कॉर्नर प्रमुख आकर्षण रहे। विद्यार्थियों ने सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भरपूर आनंद उठाया।

समर कैम्प के द्वितीय दिवस पर आयोजित मैजिक शो बच्चों के आकर्षण का विशेष केंद्र रहा। जादूगर द्वारा प्रस्तुत रोचक एवं अद्भुत जादुई करतबों ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मैजिक शो का आनंद लिया।

बच्चों के लिए विशेष कैंटीन की भी व्यवस्था की गई थी, जहां उन्होंने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों एवं खाद्य पदार्थों का आनंद उठाया। कैंटीन भी बच्चों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रही।

समर कैम्प का सफल आयोजन विद्यालय के शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक स्टाफ के सहयोग और समर्पण से संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *