तंत्र-मंत्र के शक में तांत्रिक की हत्या, शव बस्ती में फेंका।

Spread the love

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तांत्रिक की हत्या कर शव छिपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद की गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक अशोक मुथा जैन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चनप्पा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी राघवेन्द्र सिंह उर्फ जेलर निवासी सहजनवां, गोरखपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार मृतक रमाकांत चौहान झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का कार्य करते थे। आरोपी के घर उनका अक्सर आना-जाना था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके बेटे ऋषभ सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसे शक हो गया कि रमाकांत ने तंत्र-मंत्र कर उसके बेटे को नुकसान पहुंचाया है। इसी बदले की भावना में उसने हत्या की योजना बनाई।

आरोपी ने 1 जून 2025 को रमाकांत को पूजा-पाठ के बहाने कार से अपने साथ ले जाकर रास्ते में नशीला पदार्थ पिलाया और सहजनवा क्षेत्र के सुनसान स्थान पर लोहे की पाइप से सिर पर वार कर हत्या कर दी। बाद में शव को बस्ती जिले में सड़क किनारे फेंक दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजन लगातार रमाकांत की तलाश करते रहे, लेकिन आरोपी उन्हें गुमराह करता रहा। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

बरामदगी हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप घटना में प्रयुक्त कार की जानकारी पुलिस के कब्जे में गिरफ्तारी टीम प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार यादव, हेड कांस्टेबल करुणेश सिंह, कांस्टेबल अमित वर्मा एवं कांस्टेबल अंकित यादव शामिल रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *