खाली गैस सिलेण्डर रखकर चूल्हे पर बनायी चाय, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

Spread the love

बस्ती। बुधवार को बहुजन मुक्ति पार्टी मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम, युग विंग जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गौतम के नेतृत्व में तीन चरण बद्ध आंदोलन की कड़ी में घरेलू गैस, स्मार्ट मीटर, डीजल, पेट्रोल सहित जनहित के 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

इसके पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय के सामने चूल्हे पर चाय बनाकर खाली गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन करते हुये सरकार को जन समस्याओं को लेकर आईना दिखाया गया।

भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर. के. आरतियन चंद्रिका प्रसाद ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि समस्याओं का समुचित निराकरण न हुआ तो आन्दोलन जारी रहेगा। कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में विफल है।

स्मार्ट मीटर द्वारा अधिकतम बिजली बिल उपभोक्ताओं पर थोपा जा रहा है। महंगे घरेलू गैस और कॉमर्शियल गैस एवं महंगे पेट्रोल-डीजल ने देश के बहुजन समाज के लोगों की आर्थिक कमर तोड़ने का सुनियोजित षड्यंत्र केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जा रहा है।

राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि एक तरफ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के द्वारा जनता के वोटों की चोरी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ स्मार्ट के द्वारा जनता को लूटा जा रहा है। विद्युत सप्लाई ना करते हुए भी उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर द्वारा बिल थोपा जा रहा है। इस पर रोक लगाया जाय। घरेलू गैस रूपया 1500 से लेकर 2000 तक और कॉमर्शियल गैस रू. 2500 से लेकर रू. 3500 तक महंगा कर दिया है। देश के प्रत्येक नागरिकों को रोजी-रोटी, कपड़ा-मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन वर्तमान केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आम जनता परेशान है।

घरेलू गैस सिलेण्डर के लिये लोग परेशान है, कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति रूकने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट का काम पूरी तरह से ठप हो चुका है। इसके कारण बेरोजगारी लगातार बढ रही है। गैस एजेंसियां एजेंटां के माध्यम से काला बाजारी कर ब्लैक से महंगे कीमतों में सिलेण्डर गैस बेच रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने कर्मचारी, किसान-श्रमिक, युवा-छात्रों को प्रभावित किया है। मांग किया कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार जनता का अनावश्यक उत्पीड़न बंद करे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से सुग्रीव चौधरी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मोर्चा, अमरनाथ, राम सुमेर यादव मंडल उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सोनी जिला अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ, दिनेश कुमार, पवन कुमार, ठाकुर प्रेम नंदवंशी मंडल महासचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, डा रिफाकत अली प्रदेश मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा मो जावेद ,सीता भारती,सुनील यादव, वंश बहादुर चौधरी,मो अजीम ,मो आरिफ,बबिता, चंद्रावती आदि शामिल रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *