गरीब महिला ने लगाया मकान और जमीन पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार।

Spread the love

बस्ती। हरैया तहसील क्षेत्र के दुबौलिया थाना अंतर्गत ग्राम गुआव निवासी सोचनी पत्नी हरिशंकर उर्फ बब्बन ने गांव के कुछ लोगों पर जबरन मकान और जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार वह एक गरीब खेतिहर मजदूर महिला है और अपने भूमिधरी गाटा संख्या 136 में बने मकान में निवास करती थी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने दबंगई के बल पर उसके मकान और जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया।

महिला का कहना है कि पंचायत के माध्यम से कई बार मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन विपक्षी पक्ष समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 23 अप्रैल 2026 को जब वह अपना मकान खाली कराने पहुंची तो विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से दौड़ा लिया तथा जान से मारने की धमकी दी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवाकर अपना मकान वापस दिलाने की मांग की है।

महिला ने कहा कि यदि तहसील और थाना स्तर से उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर स्थित जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाएंगी। साथ ही पूरे परिवार के साथ तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन भी करेंगी।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *