दूषित पानी से जूझ रहे सिसई के ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, आरओ प्लांट लगाने की उठाई मांग।

Spread the love

सहजनवा(गोरखपुर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसई में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। राप्ती नदी के तट पर बसे इस गाँव के ग्रामीण लंबे समय से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ल को ज्ञापन सौंपते हुए गाँव में शीघ्र आरओ प्लांट स्थापित कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि राप्ती नदी के किनारे स्थित होने के कारण गाँव का भूगर्भ जल पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है। सरकारी और निजी हैंडपंपों से निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। दूषित पानी के सेवन से बच्चों और बुजुर्गों में पेट संबंधी बीमारियों एवं संक्रामक रोगों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

गाँव में सक्रिय सामाजिक समूहों ने भी इस समस्या को प्रमुखता से उठाया है। ग्रामीणों ने कहा कि जनहित को देखते हुए गाँव में सामुदायिक आरओ प्लांट लगाना अत्यंत आवश्यक हो गया है, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

इस संबंध में विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या बेहद गंभीर है। प्रदूषित पानी की शिकायत मिली है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही गाँव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जयचंद, दीपक, रामसजन, तूफानी, हजारी, विंद्रेश, रोशन, अजय शर्मा और सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करने को बाध्य होंगे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *