अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, मा० विधायक ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र।

Spread the love

सीतापुर। भीषण गर्मी के बीच बिसवां विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा विधायक निर्मल वर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ बिसवां नगर में भी पिछले कई दिनों से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक निर्मल वर्मा द्वारा 22 मई 2026 को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भीषण गर्मी के इस दौर में अत्यधिक बिजली कटौती के कारण किसान, व्यापारी और आम नागरिक बेहद परेशान हैं। बिजली संकट से व्यापार, कृषि कार्य और लोगों का दैनिक जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार कटौती से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

पत्र के माध्यम से विधायक ने ऊर्जा मंत्री से अनुरोध किया है कि मुख्य अभियंता (विद्युत) एवं संबंधित अधिशासी अभियंताओं को तत्काल निर्देशित किया जाए, ताकि बिसवां विधानसभा क्षेत्र और नगर की वास्तविक स्थिति का आकलन कर बिजली आपूर्ति की समस्या का स्थाई और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

विधायक ने कहा कि गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति बेहद आवश्यक है और जनता को राहत दिलाने के लिए विभाग को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शीघ्र ही इस समस्या का समाधान कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करेगी।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *