टिप्पणी करने से मना करने पर मनबढ़ों ने मां-बेटा-बेटी को पीटा, तीन पर मुकदमा दर्ज।

Spread the love

सहजनवा। क्षेत्र में हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिगही में एक महिला और उनके दोनों बच्चों पर कथित रूप से हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता धर्मिता देवी पत्नी पंचम की तहरीर पर पुलिस ने राम हरख पुत्र स्व. खदेरु व उनके दोनों पुत्र शैलेश और शैलेन्द्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि घटना 16 मई की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई। उन्होंने कहा कि कोई कमेंट करने पर राम हरख अपने दोनों पुत्रों के साथ आया और उन्होंने धर्मिता देवी, उनका बेटा महेश और बेटी सविता को गालियाँ देते हुए लाठी-डंडों से मार-पीट किया। इस दौरान आरोपियों ने जान-माल की धमकियाँ भी दीं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *