भीषण गर्मी में गरमा रहे ट्रांसफार्मर, पानी डालकर किया जा रहा ठंडा।

Spread the love

सहजनवा के गीडा सेक्टर-13 विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कर्मियों की बढ़ी जिम्मेदारी

सहजनवा। भीषण गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण विद्युत उपकेंद्रों पर लगे ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्म हो रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। स्थिति से निपटने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मरों पर लगातार पानी डालकर उन्हें ठंडा करने में जुटे हैं।

सहजनवा क्षेत्र के गीडा सेक्टर-13 स्थित विद्युत उपकेंद्र पर इन दिनों बिजली कर्मी टुल्लू पंप और पाइप की मदद से ट्रांसफार्मरों पर पानी डाल रहे हैं, ताकि ट्रांसफार्मर अधिक गर्म होकर खराब न हों और बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे।

दोपहर में बढ़ रही परेशानी

भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय ट्रांसफार्मरों पर लोड और तापमान दोनों बढ़ जा रहे हैं। इसके कारण कई बार आपूर्ति बाधित करनी पड़ती है, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी से आम जनजीवन के साथ-साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। ऐसे में लगातार हो रही बिजली कटौती लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है।

कर्मियों की तय की गई जिम्मेदारी

विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। कर्मी दोपहर की तेज धूप में लगातार ट्रांसफार्मरों पर पानी डाल रहे हैं, ताकि उपकरणों को नुकसान से बचाया जा सके।

एसडीओ विद्युत वीके मल्ल ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर तेजी से गर्म हो रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए उन पर पानी डाला जा रहा है, जिससे उपकरण सुरक्षित रहें और आपूर्ति बाधित न हो।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *