मिश्रिख मेला मैदान में बाउंड्रीवाल निर्माण के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

Spread the love

सीतापुर। जनपद के तीर्थक्षेत्र मिश्रिख स्थित मेला मैदान (शेषनाथ मंदिर) के पास कराए जा रहे बाउंड्रीवाल निर्माण के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाले मिश्रिख मेले के स्वरूप को प्रभावित न होने दिया जाए और निर्माण कार्य पर पुनर्विचार किया जाए।

ज्ञापन देने पहुंचे लोगों का कहना था कि मेला मैदान क्षेत्र ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है तथा वर्षों से यहां पारंपरिक मेले का आयोजन होता आ रहा है। बाउंड्रीवाल निर्माण से मेले की व्यवस्था और स्वरूप प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाए।

इस दौरान एडवोकेट विनीत तिवारी, भास्कर मिश्रा, देवेश पांडे, अंकित शुक्ला, सभासद कमाल अहमद, सभासद विनय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *