नगर पालिका परिषद सीतापुर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।

Spread the love

•300 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की सराहना

सीतापुर। नगर पालिका परिषद सीतापुर की अध्यक्षा बहू नेहा अवस्थी के नेतृत्व में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य, ऐतिहासिक एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजकों के अनुसार यह उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित इस प्रकार का प्रेरणादायी समारोह रहा।

समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कठिन परिश्रम, अनुशासन, संस्कार एवं समर्पण के साथ जीवन में सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री श्री राकेश राठौर ‘गुरु जी’ उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला, विधान परिषद सदस्य श्री उमेश द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य श्री पवन सिंह चौहान, श्री मुनीन्द्र अवस्थी, श्री नमींद्र अवस्थी, श्री सिद्धार्थ अवस्थी एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्षा बहू नेहा अवस्थी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने समारोह में सहभागिता की।

समारोह के दौरान उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे शिक्षा एवं समाजहित में ऐतिहासिक कदम बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, प्रेरणा, सम्मान एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकगणों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद से समारोह को भव्य सफलता मिली है।

Author

  • Adv Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *