बकरीद पर्व को लेकर कोठीभार पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

Spread the love

महराजगंज। आगामी बकरीद त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोठीभार पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल एवं थाना अध्यक्ष कोठीभार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सिसवा बाजार सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में लगातार गश्त व निगरानी की जा रही है।

Author

  • Adv Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *