गोरखपुर। सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरेडीह में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी की चारदीवारी आंधी-पानी के चलते धराशायी हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने चारदीवारी के पुनर्निर्माण की मांग की है।
ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत गोरेडीह में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। टंकी परिसर की सुरक्षा के लिए चारों ओर चारदीवारी भी बनाई गई थी।
सोमवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान करीब 50 मीटर लंबी चारदीवारी अचानक गिर गई। चारदीवारी ध्वस्त होने से परिसर खुला हो गया है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।ग्रामीणों ने जल निगम विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त चारदीवारी का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
इस संबंध में अवर अभियंता मोनू सिंह ने बताया कि गुरुवार से चारदीवारी के निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करा दिया जाएगा।