चौरासी कोस परिक्रमार्थियों की सेवा में जुटा स्वर्णकार समाज, दो दिवसीय सेवा शिविर का हुआ समापन।

Spread the love

मथुरा। स्वर्णकार समाज संगठन द्वारा चौरासी कोस परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा हेतु लगाए गए दो दिवसीय सेवा शिविर का समापन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। शिविर के माध्यम से परिक्रमार्थियों को ठंडे पानी की बोतलें, फ्रूटी, फल एवं मेवाओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अस्पताल हाथरस के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल वर्मा ने कहा कि चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सराहनीय व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने स्वर्णकार समाज संगठन द्वारा किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

आचार्य मनीष गर्गाचार्य ने भी स्वर्णकार समाज संगठन के प्रयासों की सराहना की तथा इसे समाजहित में प्रेरणादायी पहल बताया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दीपक सोनी, ललित सोनी, हरिओम वर्मा ‘दादा’, सुनील सोनी, अनुज सोनी, राकेश (चिंटू सोनी), रामप्रकाश वर्मा, मनीष वर्मा, मिंकू वर्मा, प्रबल, अजीत वर्मा, सुजीत वर्मा, डॉ. ज्वालेश्वर वर्मा, विनायक वर्मा, माधव वर्मा, शुभ्रांश वर्मा, लाभांश वर्मा, राधे, कृष्णा, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन गीता रावत, प्रभा वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *