डीएम व एसपी ने बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील।

Spread the love

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से खलीलाबाद स्थित मोतीनगर ईदगाह सहित विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आमजन से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। जनपद में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर प्रसारित करने अथवा प्रत्यक्ष एवं वर्चुअल माध्यम से माहौल खराब करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है।

जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *