बकरीद पर नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश।

Spread the love

संत कबीर नगर। बकरीद पर्व के अवसर पर खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने खलीलाबाद के मोतीनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात की तथा उन्हें बकरीद की शुभकामनाएं दीं।

नगर पालिका अध्यक्ष ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया और आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

जगत जायसवाल ने कहा कि बकरीद का पर्व त्याग, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। सभी नागरिकों को मिलजुल कर सामाजिक समरसता एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाना चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *