व्यापारी संगोष्ठी एवं प्रेरणा दिवस का आयोजन स्व. हरिश्चंद्र अग्रवाल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Spread the love

मथुरा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, महानगर मथुरा द्वारा स्थानीय होटल में व्यापारी संगोष्ठी एवं प्रेरणा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के अनेक व्यापारी, पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वर्ष 1979 के ऐतिहासिक व्यापारी आंदोलन में शहीद हुए स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष एवं व्यापारी हितों के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री संजय चतुर्वेदी, संगठन मंत्री संजय अग्रवाल एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चिराग अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल (दाल वालों) ने की। इस दौरान जिला महामंत्री योगेंद्र चतुर्वेदी, महानगर अध्यक्ष चौधरी साकेत बाबू अग्रवाल, महानगर महामंत्री दीपक सिंघल तथा वृंदावन नगर अध्यक्ष पवन ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

संगोष्ठी में व्यापारी हितों, संगठन की नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में मुकेश उपाध्याय, दीपक अग्रवाल, गौरहरी अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, रासबिहारी अग्रवाल, राजकुमार गोला, मनीष गुप्ता, गुड्डू अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संगठनात्मक एकता एवं व्यापारी हितों के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी प्रतीक बनकर संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *