जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, प्रशस्ति पत्र व ₹21 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान।

Spread the love

बस्ती। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी उपस्थित जनों को दिखाया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के लिए सभागार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देशन में जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने सम्मान समारोह का सफल संचालन एवं आयोजन सुनिश्चित किया।

इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में हाईस्कूल वर्ग से साक्षी चौधरी, दीपा राजभर, अंकिता यादव, राधिका चौधरी, रूद्र प्रताप वर्मा, अंकिता पटेल, शिवांश त्रिपाठी, जिज्ञासा तिवारी, सृष्टि मिश्रा, शिवम कुमार, अनुराग वर्मा, पायल, प्रभात पाण्डेय एवं शिवम चौरसिया शामिल रहे।

इंटरमीडिएट वर्ग में दिव्यांशी श्रीवास्तव, श्रद्धा मिश्रा, शकुंतला, अमित कुमार, सबीहा खातून, हर्ष त्रिपाठी, प्रिया यादव, सुधाकर, अनामिका राय एवं जागृति गुप्ता को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चंद सोनकर, सदर प्रतिनिधि मोहम्मद सलीम, हर्रैया प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जीजीआईसी की शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *