बिजली विभाग की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान।

Spread the love

कलवारी(बस्ती)। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कलवारी उपकेंद्र क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकड़ी छब्बर में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। गुलहरिया कर्मी से कुसौरा मार्ग को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लगा बिजली का कंक्रीट खंभा बुरी तरह झुक गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है।

यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं। ग्रामीणों के अनुसार खंभे के झुक जाने से उस पर लगे विद्युत तारों में अत्यधिक तनाव पैदा हो गया है और कुछ तार सामान्य ऊंचाई से नीचे दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में किसी भी समय खंभा गिर सकता है या तार टूटकर सड़क पर आ सकते हैं, जिससे जान-माल की बड़ी क्षति हो सकती है।

स्थानीय निवासी फरहान खान, अभिषेक यादव और अतुल सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि खंभे को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। समस्या की गंभीरता को देखते हुए फरहान खान ने विद्युत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराकर शीघ्र समाधान की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते खंभे की मरम्मत या प्रतिस्थापन नहीं किया गया तो किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

जेई अमित कुमार श्रीवास्त से फोन पे बयान लिया गया तो उन्होंने बताया कि इसको हम जल्दी ही ठीक करवा देंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *