सेवा, समर्पण के रूप में मनाया जायेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन।

Spread the love

•तीन दिवसीय कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, हिन्दू सम्मेलन, सहभोज का आयोजन

बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जायेगा। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हर्रैया तहसील क्षेत्र में स्थित तपसीधाम में किया गया है। 5 जून को विशाल रक्तदान शिविर एवं बाबा भोलेनाथ का दिव्य रुद्राभिषेक होगा।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी संजीव त्यागी को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह  आमंत्रित किया गया है। बताया कि 6 जून को अखण्ड रामायण का पाठ शुरू होगा और 7 जून को विशाल हिन्दू सम्मेलन और सहभोज आयोजित किया गया है। इसके मुख्य अतिथि प्रकाश सिंह प्रमुख सचिव और विशिष्ट अतिथि के रूप में  डा. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव महापौर गोरखपुर, राजमाता राजमहल बस्ती आशिमा सिंह हिस्सा लेंगी।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर लौटे विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि उन्होेने तीन दिवसीय कार्यक्रमों के रूप की विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि रक्तदान के द्वारा हम दूसरे की जान बचाने का माध्यम बनते हैं। पूरा प्रयास है कि लगभग 500 यूनिट रक्तदान कराया जाय।

बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिये पदाधिकारियों में दायित्वों का वितरण कर दिया गया है और तपसी धाम में  महन्थ जय बक्श दास के मार्गदर्शन में जोरों से तैयारियां चल रही है।

अखिलेश सिंह ने कहा कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सर्व समाज के विकास के साथ ही हिन्दू अस्मिता को नयी पहचान दिया है। उनके जन्म दिन को सेवा और समर्पण के रूप में पूरी भव्यता और संकल्पांे के साथ मनाया जायेगा। 

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *