डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 50 में इतने मामलों का मौके पर निस्तारण।

Spread the love

सिद्धार्थनगर। शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को तहसील डुमरियागंज़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

तहसील डुमरियागंज में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज विवेकानन्द मिश्रा तथा पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पिछले तहसील समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस डुमरियागंज में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर नियमानुसार कार्यवाही किया जाये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 50 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-35, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-08, विकास-02, अन्य-05 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा राजस्व-06 प्रार्थना-पत्र का मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देिशत किया गया।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त डीएफओ श्रीमती नीला एम, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, अधि0 अभि0 लो0नि0वि0 बांसी विवेक राय, अधि0 अभि0 विद्युत डुमरियागंज, तहसीलदार डुमरियागंज रवि कुमार यादव, तहसील डुमरियागंज़ क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *