गोकुल बैराज में डूबते व्यक्ति को नागरिक सुरक्षा टीम और ग्रामीणों ने बचाया।

Spread the love

मथुरा। थाना महावन क्षेत्र अंतर्गत गोकुल बैराज पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यमुना नदी के तेज बहाव में डूबे एक व्यक्ति को नागरिक सुरक्षा मथुरा एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर गोकुल बैराज के पास यमुना नदी में गिर गया और डूबने लगा। घटना की सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा मथुरा की वार्डन पोस्ट संख्या 01 के पोस्ट वार्डन अशोक यादव की टीम तत्काल हरकत में आई। ​

टीम के सक्रिय सदस्य फायर फाइटर एवं गोताखोर जगदीश ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर बिना वक्त गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अदम्य साहस और त्वरित तत्परता का परिचय देते हुए टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने नागरिक सुरक्षा टीम व फायर फाइटर जगदीश के इस साहसिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। समय रहते मिली इस मदद से एक अनमोल जिंदगी बचा ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *