रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। भगवान श्री परशुराम शोभा यात्रा समिति (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा एडवोकेट एवं राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने प्रख्यात समाजसेवी विनोद दीक्षित को समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
विनोद दीक्षित लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने यातायात व्यवस्था में सुधार, पर्यावरण संरक्षण, नालों को ढकवाने सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर उल्लेखनीय कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने रक्तदान अभियान के माध्यम से 8017 यूनिट रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देकर मथुरा में एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। मानवाधिकार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें अब तक 417 सरकारी एवं गैर-सरकारी पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान श्री परशुराम शोभा यात्रा समिति धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाज और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करती रही है। विनोद दीक्षित की समाजसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित भावना को देखते हुए उन्हें उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विनोद दीक्षित की नियुक्ति पर अखिलेश गौड़, ज्ञानेंद्र राजा दीक्षित, के.के. शर्मा, स्वास्तिक शर्मा, ललित स्वामी, अजय शर्मा, आशीष शर्मा, हरीश शर्मा, पंडित कुंजी शर्मा, विनोद लाले, विष्णु शर्मा, सुभाष तिवारी, श्याम शर्मा तथा अर्जुन पंडित सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।