प्रयागराज की अधिवक्ता जागृति शुक्ला का लखनऊ पीजीआई में निधन, अधिवक्ताओं में शोक।

Spread the love

प्रयागराज। जनपद की महिला अधिवक्ता सुश्री जागृति शुक्ला का लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में अधिवक्ताओं और एसआरएन अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों के बीच हुए विवाद के दौरान जागृति शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें प्रयागराज से लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) रेफर किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

बताया जा रहा है कि बीती रात उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। कई अधिवक्ताओं ने इसे न्यायिक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

अधिवक्ता संगठनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन से विधिक जगत में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *