दीवानी न्यायालय परिसर में ‘राजगुरु–सुखदेव सभागार’ का शिलान्यास, अधिवक्ताओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं।

Spread the love

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सिविल बार एसोसिएशन, सिद्धार्थनगर में विधायक निधि से निर्मित होने वाले ‘राजगुरु–सुखदेव सभागार’ का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। लगभग 24.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक सभागार की आधारशिला कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने रखी। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन एवं स्वागत भाषण महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी एडवोकेट ने किया।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिवक्ताओं को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नया सभागार बैठकों, संगोष्ठियों और विभिन्न विधिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि लंबे समय से अधिवक्ता समुदाय एक सुसज्जित सभागार की मांग कर रहा था। विधायक निधि से इस निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने से अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता पूरी होने जा रही है। उन्होंने इसके लिए विधायक श्यामधनी राही का आभार व्यक्त किया।

महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि सभागार का निर्माण बार एसोसिएशन के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। इससे अधिवक्ताओं को बैठकों, सामाजिक एवं वैधानिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी तथा न्यायिक गतिविधियों को भी नया आयाम प्राप्त होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गंगाराम पांडेय, रमेश कुमार पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, शेखर सिंह, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एवं श्रीमती अनुपमा सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में पवन चंद्र शुक्ला, नरेंद्र कुमार भार्गव, रिंकू श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह बघेल, राघवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद दुबे, सुमित कुमार श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, प्रमोद सिंह, अरविंद शुक्ला, पशुपतिनाथ दुबे, प्रभाकर मिश्रा, गिरिजेश पांडेय, देवानंद श्रीवास्तव, दिवाकर दुबे, रियाज अहमद, त्रिपाठी सहोदर बंधु, मणिकांत मिश्रा, गिरजेश बहादुर सिंह, अनिल विश्वकर्मा, जयनेन्द्र मिश्रा, दीपक शाही सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवनिर्मित सभागार के पूर्ण होने के बाद यह अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जिससे बार एसोसिएशन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *