मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुरानी बस्ती थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित।

Spread the love

बस्ती। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना पुरानी बस्ती परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती की उपस्थिति में की।

गोष्ठी में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शांति सुरक्षा समिति के सदस्यों, धर्मगुरुओं, ताजिया आयोजकों तथा मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की गई।

बैठक में अधिकारियों ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई, ताकि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *