केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मिश्रिख में भव्य कार्यक्रम आयोजित।

Spread the love

विधायक रामकृष्ण भार्गव की उपस्थिति में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

सीतापुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड मिश्रिख में एक भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सुशासन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में अशोक कुमार रावत, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम का समापन जनता जनार्दन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *