•रक्तदाताओं को ‘रक्त शिरोमणि सम्मान’ से नवाजा, मानव सेवा के लिए युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। विश्व रक्तदाता दिवस एवं स्वर्गीय श्रीमती लीलावती शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (पंजीकृत), उत्तर प्रदेश तथा वैष्णो फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक, एनएच-19 मथुरा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर का शुभारंभ समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि समिति द्वारा अब तक रक्तवीरों के सहयोग से 8,017 यूनिट रक्त उपलब्ध कराकर जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा चुकी है। आज आयोजित शिविर में 89 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। विशेष रूप से कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई।
समिति के मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि आज के रक्तदान शिविर के उपरांत समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए रक्त की कुल संख्या बढ़कर 8,106 यूनिट हो गई है। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर ‘रक्त शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।
प्रदेश महासचिव चंद्रमोहन दीक्षित ने कहा कि समिति सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है और रक्तदान के क्षेत्र में उसका योगदान सराहनीय है।शिविर के दौरान चिराग गुप्ता एवं पूजा गुप्ता (पति-पत्नी) ने संयुक्त रूप से रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उनके इस कदम की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
रक्तदान करने वालों में रजत शर्मा, बृज बिहारी शर्मा, कृष्ण कुमार, चंद्रशेखर, ललित अग्रवाल, गजेंद्र सिंह, लवेश शर्मा, राहुल शर्मा, मनीष कुमार, डॉ. सचिन सिसोदिया, माधव गोस्वामी, प्रवीण कुमार, भोला शर्मा, रवि राजपूत, कैलाश कुमार गौड़, हर्षित, कृष्णा, महेश चंद्र, मुकेश कुमार, हीरो सिंह, गजराज सिंह, दिशांत सिंह, भव्य वशिष्ठ, रिंकू, अतुल, नरेश चंद्र सागर, जितेंद्र चौधरी, विनीत कुमार, नवीन गौरव अग्रवाल, श्याम सुंदर, बृजेश शर्मा, जेपी शर्मा, सौरभ अग्रवाल, शिवम बंसल, मोनू सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया।