अधिकमास की तैयारियों का डीएम व एसएसपी ने लिया जायजा।

Spread the love

मथुरा। पावन अधिकमास के दौरान श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वयं परिक्रमा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने विश्व प्रसिद्ध राधाकुंड पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था, बैरियर, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध, गोताखोरों की तैनाती सहित अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अधिकारियों ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर स्वास्थ्य शिविरों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, भंडारों तथा शौचालयों की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को अधिकमास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार गोवर्धन बृजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *