ब्रज प्रेस क्लब की विशाल पत्रकार गोष्ठी 19 जून को

Spread the love

मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब के तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता एवं समसामयिक विषयों पर एक विशाल पत्रकार गोष्ठी का आयोजन 19 जून को प्रातः 10 बजे से शहर स्थित बृजवासी रॉयल होटल के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं एनयूजेआई (नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि गोष्ठी में प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में रास बिहारी, हेमंत तिवारी, देश के वरिष्ठ पत्रकार, विभिन्न जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट अतिथि भी सहभागिता करेंगे।

डॉ. उपमन्यु ने बताया कि ब्रज क्षेत्र के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया और यूट्यूब प्लेटफॉर्म से जुड़े पत्रकारों एवं समाज चिंतकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी पत्रकारों से समय पर पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने यह भी बताया कि समारोह के दौरान समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। ब्रज प्रेस क्लब का उद्देश्य पत्रकारिता के मूल्यों, समाज में मीडिया की भूमिका तथा जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *