पाली उर्फ हनुमानगंज नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी।

Spread the love

निचलौल/महराजगंज। थाना निचलौल क्षेत्र के पाली उर्फ हनुमानगंज गांव के समीप स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को दूरभाष के माध्यम से नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान सुरेंद्र मद्धेशिया (पुत्र स्व. मुन्नीलाल मद्धेशिया), निवासी भगवानपुर के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में युवक की मौत नहर में डूबने से होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रही तथा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *