सिद्धार्थनगर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास खंड नौगढ़ में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का कार्यक्रम मुख्य अतिथि मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता एवं विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही,जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर,विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा फीता काटकर जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का पिता काटकर उद्घाटन किया तथा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने जिला प्रशासन को अच्छे कार्यक्रम आयोजन हेतु बधाई दिया। कार्यक्रम में उपस्थित माता बहनों का उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अभिनंदन करते हुए कहा कि इतनी गर्मी में आप लोग सरकार के कार्यक्रम में शामिल हैं।
कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण हुई है देश एवं प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है मैंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर स्टालों पर लगे कर्मचारियों से वार्ता किया। सरकार की प्राथमिकता क्या है स्टॉल को देखकर आप लोग लगा सकते हैं। विभिन्न विभागों के स्तर लगाकर पात्र लाभार्थियों को जो योजनाओं का लाभ पाने से वंचित है उन्हें जोड़ने का काम किया जा रहा है।
कहा कि ‘गरीबों की आमदनी बढ़े’ यह प्रयास सरकार कर रही है। भगवान गौतम बुद्ध का प्रसाद कहा जाने वाला काला नमक चावल का भी स्टाल यहां पर लगा है। सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ समस्त पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा 82 करोड लोगों को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज के सुविधा दी जा रही है। जिन लोगों के पास अपना मकान नहीं है उन्हें पक्का मकान दिया जा रहा है। मोदी जी का नारा है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के साथ कार्य कर रहे हैं।
कहा कि आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गांव में 16 से 18 घंटे बिजली देने का काम कर रहे हैं उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था सुप्रीम हुई है भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। सफल कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला प्रशासन को पुनः बधाई दिया गया।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित अन्य सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि सुशासन को समर्पित जनकल्याणकारी योजनाओं का 12 वर्ष के कार्यकाल को समर्पित करने का काम किया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि समाज के अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति को लाभ मिले माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है मोदी जी ने अपने जीवन को देश के प्रति समर्पित करने का काम किया है तीन दिवसीय शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन जनपद के समस्त विकास करो में किया गया है जो लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हैं वह योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्य ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्सव ना मना कर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने हेतु जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य में लेकर आयोजन किया है।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तीन दिवसीय शिविर लगाया गया है। आप लोग स्टॉल का अवलोकन अवश्य करें किसी कोई समस्या है तो उसका निस्तारण कराया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया है। सभी विकास करो में जन कल्याण शिव एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है आप लोग इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
कहा कि 18 एवं 19 जून 2026 को कृषि विभाग द्वारा गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे’ जिसमें की मांग के अनुसार पेड़ दिया जाएगा। विकास घरो से किसान भाई पेड़ ले सकते हैं। प्रशासन द्वारा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है।
इसके साथ ही मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, विधायक कपिलवस्तु, जिलाध्यक्ष भाजपा जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी नौगढ़ राहुल सिंह, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी नौगढ़ व अन्य अधिकारी/कर्मचारी, लाभार्थी आदि उपस्थित थे।