ब्रज प्रेस क्लब की विशाल पत्रकार गोष्ठी 19 जून को, कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय होंगे मुख्य अतिथि।

Spread the love

हिंदी पत्रकारिता पर होगी संगोष्ठी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान

मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब के तत्वावधान में 19 जून को प्रातः 10 बजे बृजवासी रॉयल होटल के सभागार में हिंदी पत्रकारिता विषय पर एक विशाल पत्रकार गोष्ठी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, देश के वरिष्ठ पत्रकार तथा विभिन्न जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

उन्होंने बताया कि ब्रज क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया, यूट्यूब से जुड़े पत्रकारों तथा समाज चिंतकों से कार्यक्रम में समय से पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

डॉ. उपमन्यु ने बताया कि समारोह के दौरान समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *