•केंद्र सरकार के विश्वास, विकास, संवेदनशील, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण हुए।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा । शुक्रवार को प्रदेश के माननीय मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति श्री मनोज कुमार पाण्डेय ने आज दिनांक 19 जून 2026 को भूरेलाल इंटर कॉलेज, पानीगांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग कर क्षेत्रीय नागरिकों, ग्रामवासियों एवं जनपदवासियों को केंद्र सरकार के विश्वास, विकास, सफल, संवेदनशील, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के संबंध में उपलब्धियों को बताया। उन्होंने चौपाल में लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ जनकल्याण को नई दिशा दी है। सरकार द्वारा किसान कल्याण हेतु पीएम-किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-नाम मंडी से लाभांवित किया।गरीब कल्याण हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल पहुंचाया है।
केंद्र सरकार ने डिजिटल व आधारभूत संरचना में महत्वपूर्ण कार्य किया है। सड़क व रेल को सुरक्षित व सुदृढ़ बनाया गया है। स्टार्टअप इंडिया व मेक इन इंडिया से आत्मनिर्भरता की ओर बड़े कदम बढ़ाए गए है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुद्रा योजना, नई शिक्षा नीति 2020 आदि से लोगों को लाभांवित किया गया है।
इन 12 वर्षों में योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। पारदर्शिता, तकनीक और जनभागीदारी से ‘नया भारत’ आकार ले रहा है। विकसित भारत 2047 का लक्ष्य अब दूर नहीं है।
चौपाल के दौरान माननीय मंत्री ने आमजन से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी शिकायतों, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
माननीय मंत्री ने खाद्य एवं रसद विभाग तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। माननीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन चौपाल में माननीय विधायक मांट राजेश चौधरी, उप जिलाधिकारी मांट दीपिका मेहर एवं जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार उपस्थित रहे।