अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इटवा विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब, योग के माध्यम से स्वस्थ एवं विकसित भारत का लिया संकल्प।

Spread the love

सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इटवा विधानसभा क्षेत्र के बेलवा मंडल स्थित बउरहवा बाबा मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं इटवा के निवर्तमान विधायक प्रो. (डॉ.) सतीश चन्द्र द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। सुबह 6 बजे से प्रारंभ हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, युवाओं, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि योग भारत की हजारों वर्षों पुरानी जीवन पद्धति है, जो केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन का भी सर्वोत्तम साधन है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की इस महान परंपरा को स्वीकार कर रही है और यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की। आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग को अपनाकर भारत की इस प्राचीन संस्कृति का सम्मान कर रहे हैं।

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ नागरिकों का होना अत्यंत आवश्यक है। योग न केवल रोगों से बचाता है बल्कि तनावमुक्त, अनुशासित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग एवं प्राणायाम के लिए अवश्य निकालें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।

अंत में प्रो. (डॉ.) सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, योग प्रशिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राम सूरत चौरसिया, प्रधान संघ अध्यक्ष विजय पाण्डेय बीडीओ राकेश कुमार शुक्ला, प्रभारी एडीओ पंचायत राकेश पाठक , सचिव सर्वजीत यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश्वर पूरी(बाबा मदरहवा ) पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकिशोर यादव , मनोज अग्रहरि, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, बृजेश दुवे, मनोज मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *