विश्व योग दिवस पर गीता शोध संस्थान में हुआ योगाभ्यास, गीता के ध्यान-योग का बताया महत्व।

Spread the love

मथुरा। विश्व योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अंतर्गत गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में रविवार को योगाभ्यास एवं गीता प्रवचन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आयुष विभाग मथुरा की योग प्रशिक्षिका डा. (श्रीमती) सन्नो शुक्ला तथा सेना के योग प्रशिक्षक डा. एस.पी. गोस्वामी (अवकाश प्राप्त डीआईओएस) ने रासलीला अकादमी के प्रशिक्षु बालक-बालिकाओं एवं उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

इस अवसर पर गीता विशेषज्ञ महेश चंद्र शर्मा (अवकाश प्राप्त अवर सचिव, विदेश मंत्रालय) ने श्रीमद्भगवद्गीता के छठे अध्याय ‘ध्यान-योग’ का सार प्रस्तुत करते हुए योग के आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से नियमित योग एवं ध्यान को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश चंद्र, ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ उमेश चंद्र शर्मा, संस्थान निदेशक दिनेश खन्ना, गीता शोध संस्थान के समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, कथा वाचक मधु शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन रासलीला प्रशिक्षिका श्रीमती रितु सिंह, कु. मानसी राजपूत, दीपक शर्मा, रामवीर सिंह, मनीष एवं सुनील सहित अन्य सहयोगियों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *