अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में 2540 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास।

Spread the love

सीतापुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल ओपन हॉल, पुलिस लाइन सीतापुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा अवस्थी तथा जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, उपजिलाधिकारी जनार्दन मिश्र, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सीमा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा पतंजलि योग संस्थान, गायत्री परिवार, ब्रह्मकुमारी संस्था, आयुष विभाग तथा अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आमजन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में लगभग 2,540 प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग अवश्य करना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव दूर होता है तथा मन को शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *