संस्कृति वि०वि० के विद्यार्थियों को अमेरिकी कंपनी ने दी नौकरी।

Spread the love

मथुरा। अमेरिका के कोलोरोडो राज्य के डेनेवर शहर में स्थित वोल्यूम नाइन(वी-9) मार्केटिंग एजेंसी ने संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का नौकरी के लिए चयन किया है। यह चयन आनलाइन हुई चयन प्रक्रिया के बाद हुआ। विद्यार्थियों ने इस उत्कृष्ट चयन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सफलता विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षण व्यवस्था और माता-पिता के सहयोग के बिना संभव नहीं थी।

संस्कृति प्लेसमेंट सेल के डाइरेक्टर सुबनॉय ताल्लुकदार ने बताया कि वोल्युम नाइन एक जानी मानी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी है जिसकी शुरुआत 2006 हुई थी। यह एजेंसी अलग-अलग ब्रांड्स के लिए क्रॉस-चैनल डिजिटल मार्केटिंग में माहिर है, जिसमें सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन (एसइओ), पेड सर्च और सोशल मीडिया मैनेजमेंट शामिल हैं। चूंकि “वोल्युम नाइन” डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी का हेडक्वाटर डेनवर, कोलोराडो में स्थित है। यह ब्रांड्स की ऑनलाइन मौजूदगी (विज़िबिलिटी) बढ़ाने में मदद करने के लिए जानी जाती है और एसइओ, कंटेंट मार्केटिंग और एआई-आधारित डिजिटल रणनीतियों जैसी सेवाएँ देती है।

उन्होंने बताया कि इस कंपनी के द्वारा चयन प्रक्रिया आनलाइन हुई जिसमें संस्कृति विवि के एसओएमसी के छात्र मनीष चौधरी, छात्रा प्रियांशी शर्मा, रितु, सेजल सिंह, उमेश और भीम का अच्छे वेतनमान पर चयन किया गया।

विद्यार्थियों के इस चयन पर संस्कृति विवि की सीईओ डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे कड़ी मेहनत और अपने ज्ञान से कंपनी के हित में निष्ठा से काम करेंगे और संस्कृति विवि द्वारा दिए गए संस्कारों का निर्वाह करेंगे, ऐसा पूर्ण विश्वास है। संस्कृति विवि के कुलपति डा. एमबी चेट्टी ने सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *